ललितपुर। रजक श्रीवास समाज की जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर समाज में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर आजाद कम्पनी बाग में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अपने-अपने सुझाव और विचार रखे। साथ ही सर्वसम्मति एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष धनीराम रजक के साथ राम गुलाम रजक, रामविलास रजक, राहुल रजक, नीलू रजक, कृष्ण कुमार श्रीवास, बालचंद श्रीवास, महेश श्रीवास, विवेक श्रीवास, प्रभु दयाल श्रीवास, मुकेश श्रीवास, जगन्नाथ श्रीवास, हरगोविंद श्रीवास, सुनील श्रीवास, नरेंद्र, राजेश श्रीवास, एडवोकेट प्रताप रजक, जुगल किशोर श्रीवास, पूरन, हरीओम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।









