महरौनी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: महिलाओं की अग्रणी भागीदारी, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

महरौनी,ललितपुर।
अखिल भारतीय महिला परिषद की सुर सुंदरी इकाई, महरौनी द्वारा ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर पवन मोदी, डॉ. शैलेन्द्र मलैया, राजा चौधरी, नरेंद्र मलैया, अंकित चौधरी एवं अंकुश कठरया सहित परिषद की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।
शिविर के सफल संचालन में ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ पाली की अहम भूमिका रही। उनके साथ दीपक मिश्रा, एडवोकेट आशीष जैन, आदर्श जैन तरंग, डॉ. विकास जैन (ब्लड बैंक ऑफिसर), डॉ. अजय चौरसिया (ब्लड बैंक प्रभारी) तथा लैब टेक्नीशियन आशीष आग्नेय ने अपनी सेवाएं दीं।
रक्तदाताओं में रश्मि मलैया, ममता सर्राफ, आरती बुखारिया, राशि सर्राफ, मेघा लौडुआ, नीलम लौडुआ, मंजू पठा, सुभी सिंघई, लवली शास्त्री, सर्वज्ञ गोयल, सौरभ कठरया, अमर कठरया, राजा चौधरी, अभिषेक लौडुआ, सजल लौडुआ, सचिन लौडुआ, युवराज सिंघई, गोविंद नामदेव, अलेक्जेंडर, सपना मलैया, अंजली मिठया, रिमी जैन, संगीता खजुरिया सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और स्वैच्छिक रक्तदान से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर की सफलता में परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, चेयरपर्सन सपना सिंघई, शाखा अध्यक्ष ममता सर्राफ, मीनल, आरती, सुमि सिंघई, लवली शास्त्री, प्रीति स्वामी, प्राची मलैया, सपना मलैया सहित सभी महिला सदस्यों, फाउंडेशन टीम एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य