*जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के अभिनव प्रयासों से ललितपुर बनेगा नया दुग्ध उत्पादन केंद्र*

*‘मिशन दुग्ध शक्ति’ से स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक समृद्धि को मिलेगी नई दिशा*
*प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हर दीदी सशक्त हो और आगे बढ़कर देश को संभाले : सांसद अनुराग शर्मा*
*मिशन दुग्ध शक्ति का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक 21 परिवारों को उन्नत नश्ल की भैंसें उपलब्ध कराकर किया गया।*

ललितपुर। सरकार की मंशा को और आगे बढ़ाते हुए जनपद में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के नवाचार एवं दूरदर्शी नेतृत्व में ‘मिशन दुग्ध शक्ति-ललितपुर’ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रारंभ की गई यह महत्वाकांक्षी पहल ललितपुर को प्रदेश के प्रमुख दुग्ध उत्पादन जनपदों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि ललितपुर जैसे ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल जनपद में आर्थिक समृद्धि का सबसे प्रभावी माध्यम स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका है। इसी सोच के साथ दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को संगठित स्वरूप प्रदान कर ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं एवं सहरिया जनजाति के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जोड़कर दुग्ध उत्पादन एवं विपणन की सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की जा रही है। समूहों द्वारा गांवों में संचालित दुग्ध संग्रहण केंद्रों के माध्यम से उत्पादित दूध का विपणन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे किसानों एवं पशुपालकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विकासखंड जखौरा के ग्राम बसवां के 21 परिवारों को बैंक वित्तपोषण के माध्यम से बुंदेलखंड की जलवायु के अनुकूल उन्नत नस्ल की भैंसें उपलब्ध कराई गईं। वहीं अब तक 529 परिवारों को विभिन्न बैंक शाखाओं के माध्यम से भैंस पालन हेतु ऋण स्वीकृत किया जा चुका है तथा आगामी चरण में एक हजार से अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए जनपद में एफएओ एवं आईजीएफआरआई के सहयोग से वैज्ञानिक चारा विकास कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन परिवारों के पास पशुशाला की सुविधा नहीं है, उनके लिए पशु शेड निर्माण, पशुओं के उपचार एवं बीमा जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे पशुपालन को सुरक्षित एवं लाभकारी बनाया जा सके।
जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने कहा कि यह योजना केवल दुग्ध उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराने तथा पलायन रोकने का प्रभावी माध्यम बनेगी। भविष्य में जनपद में पशु मेलों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे लाभार्थी स्वयं अपनी आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पशुओं का चयन कर सकें।
इस अभिनव पहल से प्रत्येक लाभार्थी परिवार की मासिक आय में लगभग 8 से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही परिवारों को शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे, जिससे पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जिला प्रशासन का विश्वास है कि मिशन दुग्ध शक्ति-ललितपुर जनपद को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि का सशक्त मॉडल स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हर दीदी लखपति दीदी बने और आगेे बढ़कर देख को संभाले। यदि ललितपुर को सशक्त बनाना है तो सबसे पहले हमें दीदियों को सशक्त बनाना होगा, अपनी बहनो को आगे बढ़ाना होगा और जब ललितपुर सशक्त होगा तो प्रदेश और राष्ट्र आगे बढ़ेगा। उन्होंने अमूल डेयरीज, गन्ना उत्पादन आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि ललितपुर में झांसी से कही ज्याद दुग्ध उत्पादन की क्षमता है, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को भी इसी तर्ज पर कार्य करना है। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक से कहा कि लोन की प्रक्रिया को आसान करें तो और अधिक समूह आसानी से आपसे जुड़ सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बांसी में बलिनी द्वारा डेढ़ लाख लीटर की क्षमता की फेक्ट्री तैयार की जा रही है, जिसमें जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, इसके अलावा जिला प्रशासन ने एक और नई पहल शुरू की है, जिसके तहत सरस भवन के प्रांगण को स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए चौपाटी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों ने स्वयं सहायत समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरीश चन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनाली जैन, भाजपा जिला महामंत्री श्री गौरव गौतम, श्री अजय पटैरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही जिला प्रशासन से पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी एनआरएलएम रमेश कुमार यादव, सीईओ वलिनी मिल्ड प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ओपी सिंह, मण्डल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य