मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा एवं डीबीटी योजना का मड़ावरा में हुआ शुभारंभ

ललितपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस से शुभारंभ किया गया जिसके सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग मड़ावरा द्वारा तहसील सभागार कक्ष मड़ावरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मड़ावरा मदन मोहन गुप्ता, घनश्याम भारती उपजिलाधिकारी न्यायिक मड़ावरा, बीर सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत, तहसीलदार मड़ावरा, कैलाश साहू मंत्री प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्र जैन, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल दिदोनिया, भवानी शंकर सिंह सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने की। अतिथियों एवं शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक गुरुदक्षिणा के रूप में स्कूलों में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। स्कूलों में वातावरण स्कूल जैसा वातावरण होना चाहिए। शिक्षा समाज की आधार शिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा एवं डीबीटी योजना का लाभ मिलने से शिक्षक स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करें। शिक्षक एवं उनका परिवार योजना से आच्छादित होने से अब काफी राहत मिल जाएगी।
इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा का सभी शिक्षक लाभ लें। यह बहुत ही अच्छी योजना है। डीबीटी योजना का शुभारंभ होने से अब बच्चे स्कूल की ड्रेस, बैग, जूता, मोजा खरीद सकेंगें। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शिक्षकों को
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड पाकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान हरपाल सिंह, नोडल शिक्षक हरि शंकर सोनी, रमजान खान, उमाशंकर नामदेव, राजेश कुमार, आशीष त्रिपाठी, शिक्षक बालेंद्र सिंह, प्रकाश साहू, रहनुमा बनों, द्रोपती साहू, राहुल देव वर्मा, इमरान खान, श्याम किशोर सोनी, दीपक सोनी, यूनिस खान, विवेक तिवारी, मानसिंह, ज़ुबैर खान, प्रतीक दीक्षित सहित शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य