राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी की छह दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ,

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महरौनी (ललितपुर)।
9 जुलाई राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महरौनी नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रखर खरे, नगर उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, नगर मंत्री ओमकार राजा, नगर सह मंत्री अभय त्रिपाठी, नगर सह मंत्री अजय राजा, नीलकमल शर्मा, प्राशु खजूरिया एवं संदीप राजा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सहयोगियों में महीपाल राजा एवं हरिशंकर रजक ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य