महरौनी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा एवं डीबीटी योजना का शुभारंभ,

शिक्षकों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड

महरौनी, ललितपुर।
ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा एवं डीबीटी योजना के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी (बाबा विश्वनाथ की नगरी) से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत महरौनी प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया के मुख्य आतिथ्य तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा महरौनी मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी ‘मोना’ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक हृदेश देव गोस्वामी ने किया, जबकि अंत में जगदीश सिंह परिहार एवं पूर्व एआरपी राजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभ और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में दुष्यंत बड़ोनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को साकार कर रही है। वहीं दीपक तिवारी ने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व एआरपी राजीव श्रीवास्तव, एआरपी मुहम्मद शाहिद खान, जितेंद्र सेन, जमीर, आयुष, राजीव, शिवसहाय, जगदीश परिहार, सुमनलता, भगवत कुशवाहा, प्रियंका सोनी, अवधेश राजा, राजपाल राजा, नीलम, नेहा पुरोहित, पुष्पेंद्र अड़जरिया, अमित जैन, बृजकिशोर पांचाल, अवधेश तिवारी, शिवम पांडेय, अजीत जैन, विपिन सिंह, शोभना, पुष्पेंद्र सैनी, अनुराधा विरथरे, निशांत सिंह, जानकी बाई, सनत पुरोहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य