बाबा अमरनाथ के दर्शनार्थ राष्ट्रीय सनातन सांस्कृतिक संघ का दल हुआ ललितपुर से रवाना.

ललितपुर। सोमवार को राष्ट्रीय सनातन सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में बाबा अमरनाथ के पावन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का एक विशेष दल ललितपुर रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस द्वारा रवाना हुआ। “बम बम भोले” और “जय बाबा बर्फानी” के जयकारों के साथ सभी यात्रियों ने यात्रा की शुरुआत की संघ के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की । अमरनाथ धाम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यहां प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रा का आयोजन श्री अमरनाथजी साइन बोर्ड द्वारा किया जाता है यात्रा के प्रमुख मार्ग *मपहलगाम मार्ग 48 किमी और बालटाल मार्ग 14 किमी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यात्रा से पूर्व पंजीकरण और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इस दल में सुदामा प्रसाद दुबे, राकेश कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, रवि विश्वारी, पवन विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, रितिक शर्मा, रुचि विश्वकर्मा, मोहिनी चौधरी, अनुराधा चौधरी, संदीप झा, रोहित चौधरी, गोपाल दुबे, पप्पू साहू, मोहन चौधरी, राजू गुप्ता, प्रिंस दुबे, राम सहारत यादव, श्रेष्ठ गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कोमल यादव, गोलू साहू, संतोष पांडे, दीपक रजक, टिंकल गुप्ता, अक्षत शर्मा, स्वामी अंङ्गिश स्वरूप जालंधर दंडी स्वामी आश्रम सहित तमाम भोलेनाथ के भक्तगण शामिल रहे. इस कुशल मंगल यात्रा के दौरान सनातन सांस्कृतिक संघ की ओर से संघ के राष्ट्रीय संयोजक मनोज जैन, अक्षय अलया, वीरेंद्र जैन सोनू, निहाल कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य