कोतवाली परिसर में नवीन मैस का शुभारंभ, पुलिस कर्मियों को मिलेगा घर जैसा सात्विक भोजन

महरौनी,ललितपुर।
पुलिस कर्मियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं घर जैसा सात्विक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महरौनी कोतवाली परिसर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन मैस (भोजनशाला) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविंद कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा ने फीता काटकर किया।वहीं आचार्य रजनीश रिछारिया के दिशा निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान पूर्वक पूजन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ,
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुस्ताक ने वर्चुअल वीडियो संदेश के माध्यम से नवीन मैस के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संदेश में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उन्हें स्वच्छ, पौष्टिक और घर जैसा भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक भोजनशाला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मैस का निर्माण कराया गया है, ताकि उन्हें स्वच्छ वातावरण में सात्विक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि भोजन केवल आवश्यकता ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर सेवा का आधार भी है। इसी सोच के साथ इस भोजनशाला को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे पुलिसकर्मी आरामदायक माहौल में भोजन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने भोजनशाला का अवलोकन कर इसकी व्यवस्थाओं की सराहना की तथा इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।
इस अवसर पर श्री अखंड धाम आश्रम के महात्मा अघटयुक्ति आनंद, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे!
इस मौके पर महात्मा चेतन आनंद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया, पार्षद जाकिर अली, प्रेमनारायण, उदयभानसिंह, रतिराम लखपति, मूलचन्द्र सेन, आमोद चौधरी, देवेंद्र सिंह संटू राजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि राजीव बाजपेई, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र परमार, शैतान राजा, सोनू राजा पड़वा, गुड्डू राजा मेंग़ुआं, अनिल पूरी गोस्वामी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रम सिंह कल्लू, अरविंद्र चोहान,अतिरिक्त प्रभारी निर्भय चंद्र, महरौनी कस्बा प्रभारी अभिषेक सिंह,नाराहट थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, बानपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, सौजना थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय,कुम्हेदी चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी, खितवांस चौकी प्रभारी साबिर अली, उपनिरीक्षक अरविंद्र सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, सतीश मिश्रा, राघवेंद्र राजावत आदि पुलिस स्टाफ एवं नगर व् क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का मंच संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया एवं अंत में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया!

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य