धूमधाम से मनाया गया बागेश्वर धाम सरकार का जन्मोत्सव

मड़ावरा, ललितपुर। कस्बा मड़ावरा में श्री बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मड़ावरा की ओर से केडी पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिष्य मंडल की प्रभारी माधुरी मनोज सोनी ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों के हाथों से केक काटा गया तथा सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इसके उपरांत शिष्य मंडल द्वारा बच्चों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मड़ावरा के सभी सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य