सक्षम स्थापना पर दिव्यांग सेवा का दोहराया संकल्प

ललितपुर। समदृष्टि, क्षमता एवं विकास अनुसंधान मंडल (सक्षम) ललितपुर का स्थापना दिवस आज नगर स्थित रामरतन विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सक्षम के प्रांत सहसचिव प्रशान्त पाण्डेय रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अक्षय अलया ने की।

इस अवसर पर प्रांत सहसचिव प्रशान्त पाण्डेय ने सक्षम की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकार दिलाना तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दिव्यांगता को अभिशाप नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रत्येक दिव्यांगजन तक सरकारी सुविधाएँ और अधिकार पहुँचाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में नगर के सेवाभावी चिकित्सक डॉ. मुकेश तिवारी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रमुख तथा जितेंद्र सिंह यादव को सक्षम मित्र के रूप में मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सक्षम के ब्रांड एंबेसडर सूरदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

अधिवक्ता आयाम के प्रमुख कौशल किशोर गोस्वामी (एडवोकेट) ने संगठन मंत्र प्रस्तुत किया, जबकि युवा आयाम प्रमुख दीपक राठौर ने सक्षम की परिकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अजय जैन साइकिल ने किया तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गोविंद व्यास, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, संजीव सौरया, रविशंकर राठौर, मीडिया प्रमुख मनोज जैन, संजय अग्रवाल, सौरभ सिंह, ध्रुव साहू,अभिषेक सोनी, प्रेमशंकर गुप्ता, रमेश सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य