अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महरौनी (ललितपुर)।
महरौनी नगर के खरवांच पुरा मोहल्ले में शुक्रवार को एक 23 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरवांच पुरा निवासी सचिन सिंह उर्फ कल्लू राजा (23 वर्ष), पुत्र दृगपाल सिंह (गोपाल बब्बा जू) ने अज्ञात कारणों के चलते नया सोजना रोड स्थित अपनी दुकानों के पीछे छत के सरिए से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर महरौनी कोतवाली के कस्बा प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य