महरौनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, 15 तोला सोना, ₹80 हजार नकद और शादी की CD ले उड़े चोर

महरौनी,ललितपुर।
कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 15 तोला सोने के जेवर, ₹80 हजार नकद और शादी की यादगार CD चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने सैदपुर गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर तिजोरी तोड़ दी और उसमें रखे जेवर, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दोपहर करीब एक बजे परिवार के लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में महरौनी कस्बे में यह चोरी की चौथी बड़ी वारदात है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई और चोरी के खुलासे पर टिकी हुई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य