ललितपुर। नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा नगर के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प को निरंतर गति देते हुए गुरुवार को वार्ड संख्या 06, 16 एवं 19 में सीसी सड़क, नाली एवं नाला निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख विकास कार्य
• वार्ड संख्या 06 (रामनगर)
आरटीओ कार्यालय से सिंचाई विभाग की पुलिया तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ।
• वार्ड संख्या 16 (आजादपुरा प्रथम)
मदनपुर के पीछे माधव नगर क्षेत्र में 02 सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन।
• वार्ड संख्या 19 (आजादपुरा)
भरतपुरा हाउस से आगे तक नाला निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : सोनाली जैन अभिलाषा
पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने संबंधित अवर अभियंता निधि पाण्डेय को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे नागरिकों को जलभराव एवं आवागमन की समस्याओं से राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि “नगर का विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएँ और जनहित के कार्य ही नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रत्येक वार्ड तक विकास की किरण पहुँचे, यही हमारा संकल्प है।”
क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाओं से किया स्वागत, जताया विश्वास
भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पालिका अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा नगर में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से जलभराव एवं खराब मार्गों की समस्या बनी हुई थी, जिनके समाधान के लिए अब प्रभावी कार्य प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष द्वारा नियमित वार्ड भ्रमण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की प्रशंसा करते हुए नगर के विकास के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
भूमि पूजन में रहे उपस्थित
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्ना लाल जैन, वार्ड पार्षद श्रीमती रजनी रजक, श्रीमती शिवानी कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि श्री अमरदीप रजक, श्री अमित कुशवाहा, श्री अमित नायक,अवर अभियंता खुशबु खान, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, सेवा निवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, बद्री कुशवाहा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








