मड़ावरा ललितपुर : कस्बा मड़ावरा के महिपाल मेमोरियल इण्टर कालेज में बन विभाग मड़ावरा द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ ( मन्नू कोरी ) रहें हैं। राज्यमंत्री पंथ ने कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ओर लगाए गए पोधौ की देखभाल करने की सलाह दी।
विद्यालय द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यूपी केंप लोगों डिजाइन प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा माही राजा को भी सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रभागीय वनाधिकारी (DFO ) नवीन कुमार शाक्य ने विभाग की ‘आम बहार आपके द्वार’ योजना के तहत सभी स्कूली बच्चों को एक-एक पौधा वितरित किया गया है । बच्चों को पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प दिलाया गया है ।









