अभियुक्तगण के कब्जे से 15 अवैध कारतूस 32 बोर बरामद किया गया ।
ललितपुर : पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन मेंअपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेंकिग संदिग्ध वाहन व तालाश वांछित हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि दो अज्ञात व्यक्ति गोविन्द सागर बांध के किनारे नीचे जाने वाले रोड पर बैठे है जिनके पास अवैध कारतूस है । मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मरघट के आगे जामुन के पेड़ के नीचे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गयी । तालाशी के दौरान अभियुक्तगण अमरेन्द्र सिंह पुत्र मलखान सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी बम्हौरी बहादुर सिंह थाना महरौनी जिला ललितपुर हाल निवासी आजादपुरा गोपी पहलवान के पास थाना कोतवाली ललितपुर के कब्जे से 10 अदद अवैध जिन्दा कारतूस , 02.रवि झाँ पुत्र सन्तोष झाँ उम्र 28 वर्ष निवासी मुहल्ला वंशीपुरा ईलाईट चौराहा के पास थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर के कब्जे से 05 अदद अवैध जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0स0-722/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभि0गण मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—*
*01* .अमरेन्द्र सिह पुत्र मलखान सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी बम्हौरी बहादुर सिंह थाना महरौनी जिला ललितपुर हाल निवासी आजादपुरा गोपी पहलवान के पास थाना कोतवाली ललितपुर जिला ललितपुर
*02* .रवि झाँ पुत्र सन्तोष झाँ उम्र 28 वर्ष निवासी मुहल्ला वंशीपुरा ईलाईट चौराहा के पास थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर
*बरामदगी का विवरण* – 15 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
*गिरफ्तारी का दिनांक* — 30.06.2026
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—*
1. उ0नि0 सीमा प्रजापति चौकी प्रभारी गोविन्द सागर बाँध थाना कोतवाली ललितपुर ।
2. उ0नि0 श्री महेन्द्र सिहं थाना कोतवाली ललितपुर ।
3. कानि0 हरिओम थाना कोतवाली ललितपुर ।
4. आरक्षी अभिषेक थाना कोतवाली ललितपुर ।








