समर्पण ने जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की दवाई बुढ़वार में जनसेवी संस्था ने की मानवता की मिशाल

ललितपुर। जिले के ग्राम बुढ़वार में समर्पण स्वयंसेवी संस्था द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए दवाइयों का वितरण किया गया।
इस जनसेवा अभियान में शहर के समाजसेवी डॉ. राजकुमार जैन ने उपस्थित होकर जरूरतमंद लोगों की सहायता की। उनके साथ संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों ने गांव-गांव जाकर सेवा भाव के साथ जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
संस्था के सचिव डॉ0 विकास जीत गुप्ता ने बताया की समर्पण द्वारा इसके पूर्व ग्राम जाखलोन की सहरिया वस्ती में स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें 500 से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हुए और उन्हें राहत सामग्री दी गई थी। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनुपम चोबे, डॉ विकास जीत गुप्ता, अंकुर जैन सानू,सुशांत गोल्डी, अंकित सतभैया, दीपक नामदेव, मंचल जैन,विजयपाल सिंह,शुभम जैन पिंटू, नयन सतभैया, विवेक यादव, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य