महरौनी में रातभर चरमराई बिजली व्यवस्था: केबिल में आग,

हाईवोल्टेज से फुंके उपकरण, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

महरौनी (ललितपुर)।
शनिवार देर रात नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास भूमिगत विद्युत केबिल में तेज धमाकों के साथ चिंगारियां निकलने के बाद आग लग गई, जिससे कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और नगर के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए।
वहीं ललितपुर रोड क्षेत्र में अचानक हाईवोल्टेज आने से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टीकमगढ़ रोड स्थित एक मोहल्ले में एक फेस बंद रहने से लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों तथा महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया।
नगरवासियों का आरोप है कि रात्रिकाल में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कमी और कई कर्मचारियों के फोन बंद रहने से फाल्ट ठीक होने में घंटों लग जाते हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े नगर के लिए रात में केवल एक कर्मचारी की ड्यूटी होने से विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है।
नगरवासियों ने उपखंड अधिकारी एवं विद्युत अभियंता से मांग की है कि रात्रिकालीन ड्यूटी में कम से कम दो कर्मचारियों की तैनाती की जाए, फोन बंद रखने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो तथा जर्जर विद्युत केबिलों और उपकरणों को समय रहते बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य