सैदपुर में आकाशीय बिजली का कहर: खेत पर काम कर रही 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

महरौनी (ललितपुर)।
महरौनी विकासखंड के ग्राम सैदपुर में शनिवार को आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सैदपुर निवासी साक्षी कुशवाहा (16 वर्ष), पुत्री परमानंद कुशवाहा, खेत पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। बिजली गिरने से साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि साक्षी के माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि वह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहकर उनका सहारा बनी हुई थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य