विद्यालय में अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

महरौनी,ललितपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अगौरा में अग्निशमन यंत्र के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान एआरपी महरौनी सीताराम साहू ने अग्निशमन यंत्र के संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ एवं सही तकनीक से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान करन सिंह ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हाकिम सिंह ठाकुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगौरा के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवनारायण राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक गनू अहिरवार, वरिष्ठ सहायक अध्यापक दयाशंकर रजक, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय अगौरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश, सहायक अध्यापक जुद्दीलाल, शिक्षामित्र श्रीमती कौशल्या साहू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने बारी-बारी से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जिससे भविष्य में किसी भी आगजनी की घटना के समय त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य