ललितपुर।
निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज जी की असीम कृपा से निरंकारी सत्संग का आयोजन संत निरंकारी शाखा मंडल ललितपुर (रजि.) द्वारा ब्रम्हज्ञानी संत डॉ0 सुरेश जी (बांदा) के सानिध्य में आयोजित होगी।

सत्संग की जानकारी देते हुए स्थानीय संयोजक/इंचार्ज मनीष जी एवं मीडिया सहायक मानसिंह ने बताया कि निरंकारी सत्संग का आयोजन 28 जून 2026, दिन- रविवार को सुबह प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक सन्त निरंकारी सत्संग भवन, प्राथमिक विद्यालय के पास, खिरक़ापुरा बाई पास रोड, ललितपुर में किया जायेगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से सत्संग में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। सत्संग के बाद प्रसाद वितरण होगा।







