पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना, ललितपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

ललितपुर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा महिला थाना, ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

01.थाना कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं अद्यतन स्थिति को चेक किया गया। कार्यालय अभिलेख व्यवस्थित एवं अद्यावधिक पाए गए।

02.थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं आगन्तुकों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

03. मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं शिकायत निस्तारण से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

04. साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

05.आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा आवेदकों से फीडबैक प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

06. थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।

07.महिला हेल्प डेस्क के अभिलेखों का निरीक्षण कर, उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष सूचना

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य