खेरा जैन मंदिर से समोसरण भगवान की भव्य अगवानी, श्रीजी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टीकमगढ़, शुक्रवार। नगर के 1008 खेरा दिगंबर जैन मंदिर से भगवान का समोसरण अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (नया मंदिर) लाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य श्रीजी यात्रा में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 4 बजे खेरा जैन मंदिर से मूलनायक भगवान अजितनाथ एवं भगवान पार्श्वनाथ के समोसरण की भव्य अगवानी की गई।

श्रीजी यात्रा कटरा बाजार, जवाहर चौक एवं स्टेट बैंक चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई बड़े जैन मंदिर पहुँची। यात्रा के अग्रभाग में दयोदय म्यूजिकल ग्रुप एवं बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। श्रद्धालु भगवान के जयघोष एवं भजनों का गान करते हुए पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण का निर्माण कर रहे थे।

बड़े जैन मंदिर पहुँचने पर विधि-विधान एवं मंगलाचरण के साथ भगवान को विराजमान कराया गया। पूरे आयोजन में जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

विशेष सूचना

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य