*मोहर्रम पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने कर्बला घाट का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं*

*शहर में पैदल भ्रम कर शांति एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा*

*अधिकारियों को पर्व के दौरान संवेदनशील रहने के दिए निर्देश*

*आमजन से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील*

ललितपुर। मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने ताजिया ठंडे करने हेतु चिन्हित स्थल करबला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ हो उन्होंने संयुक्त रूप से नगर में पैदल मार्च करके शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों से सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।
कल जनपद में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पहले ही बैठक कर सभी तैयारियां पूर्ण करा ली थीं, इन्हीं तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों की उचित साफ सफाई कराने के साथ ही जुलूस मार्ग में गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में जर्जर विद्युत तारों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्हों जल संस्थान के अधिकारियों को घाटों पर नाव व गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान कोई नई परम्परा शुरु नहीं की जाएगी, पूर्व की भांति आयोजन किया जाएगा, डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो। पुलिस अधिकारी ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे रूट पर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। साथ ही सोशल मीडिया सेल के माध्यम से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी करेंगे।
*जिलाधिकारी ने आयोजनकर्ताओं से वार्ता कर कहा कि ताजिए की ऊॅचाई किसी भी स्थिति में निर्धारित मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए और सभी ताजिए निर्धारित स्थान करबला पर ही ठण्डे किये जायेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये कि जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करेगा, लाठी, डण्डा, ज्वलनशील पदार्थ आदि लेकर नहीं चलेगा। पुलिस अधिकारी ताजिया जुलूस आदि के दौरान निर्धारित स्थलों पर रहकर बंदोबस्त देखेंगे। यातायात प्रभारी निर्धारित रूटों के अनुसार ही ट्रैफिक मैनेजमेंट करेंगे।
पैदल मार्च के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संभ्रांत नागरिकों से वार्ता की और सभी को आपसी सौहार्द के साथ पर्व में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पुलिस बल के साथ नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया और शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सराद सुनील भारद्वाज सहित अन्य विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य