गरीबी नहीं रोक पाई सफलता की राह, पड़वा गांव का युवा एयरफोर्स में चयनित

महरौनी,ललितपुर।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़वा के युवा जयदेव कुशवाहा (पुत्र जगभान कुशवाहा) का भारतीय वायुसेना (नॉन टेक्निकल) में चयन होने पर गुरुवार को ग्रामीणों एवं परिजनों ने उन्हें बेंगलुरु ट्रेनिंग के लिए भावपूर्ण एवं भव्य विदाई दी।
अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले जयदेव ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के केवल स्वअध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। परिवार की आजीविका एक एकड़ खेती और बकरी पालन से चलती है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विदाई के दौरान परिवार की महिलाओं ने आरती उतारकर तिलक लगाया तथा फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। नवोदय विद्यालय देलवारा में अध्ययनरत बहन ने भाई की कलाई पर कलावा बांधकर उसके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित सेवा जीवन की कामना की। डीजे पर देशभक्ति गीतों के बीच ग्रामीणों ने गांव की सीमा तक पहुंचकर जवान को विदा किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रभान दुबे, चतुर्भुज दुबे, कार्तिक महाराज, शिक्षक सुरेन्द्र दुबे, राजीव चौधरी, सचिन दुबे, शंकर तिवारी, जगदीश तिवारी, कल्लू मुखिया, कृष्णाकांत दुबे, धनीराम वर्मा सहित कुशवाहा समाज के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। शिक्षक राजीव चौधरी अपने छात्र जयदेव को स्वयं वाहन से लेकर विदा करने पहुंचे।
ग्रामीणों ने जयदेव की सफलता को गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य