पूर्व विधायक पं. रामकुमार तिवारी की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

महरौनी,ललितपुर।
महरौनी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कीर्तिशेष पंडित रामकुमार तिवारी की 7वीं पुण्यतिथि पर महरौनी स्थित बडौनिया मैरिज गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तुवन सरकार के महंत श्री राम लखन स्वामी जी महाराज सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा का शुभारंभ पंडित रामकुमार तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जनसेवा के कार्यों का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि पं. रामकुमार तिवारी ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाजसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका सरल, सहज और जनहितैषी व्यक्तित्व आज भी लोगों के हृदय में जीवंत है तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल, पूर्व विधायक टीकमगढ़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनिया, तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप चौबे,गंधर्व सिंह बाबू जी ,बंशीधर बाबू जी , चंद्र शेखर पंथ,आशीष रावत,देवोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष संजीव सीए, मुक्ति संस्था अध्यक्ष अज्जू बाबा, सतेंद्र सिंह सिसौदिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रशांत सिंघई वंटी, दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष पवन मोदी, निशांत जैन, ब्राह्मण महामंडल अध्यक्ष रामविलास कटारे, जगदीश त्रिपाठी,युवा ब्राह्मण महामंडल अध्यक्ष अजय पांडेय,मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र पटैरिया, पीयूष शुक्ला, पिंकू पटैरया, पवन पटैरया, मोना, सौरभ राजा, सोनू चौबे, अरविंद कौशिक, लाला राम बाजपेई, सुधीर जैन, विलास पटैरया, रामविलास रजक, देवेंद्र तिवारी, उदयभान सिंह, राहुल सोनी , ज्योति सिंह लोधी ,बसन्ती लारिया,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पं. रामकुमार तिवारी के सुपुत्र निखिल तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रतीक था तथा हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए आदर्शों और मार्ग का अनुसरण कर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन संजय पांडेय ‘भारत’ ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य