रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 125 यात्री, 1.37 लाख का जुर्माना वसूला गया

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार काे सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 125 यात्री पकड़े गए, जिन पर जुर्माना भी लगाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 125 प्रकरण सामने आए। वहीं रेलवे द्वारा इन पकड़े गए यात्रियों से अनियमितताओं के विरुद्ध 1,37,025 रुपये का रेल राजस्व जुर्माने के रूप में वसूल किया गया। विशेष जांच अभियान में टिकट जांच स्टाफ सीटीआई संजय कुमार सोनकर, अभिजीत शुक्ला, नीरज वर्मा एवं अभिषेक जगधारी शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य