कोलकाता:*

*परम पूज्य आगम चक्रवर्ती आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज ससंघ (26 पिच्छी) के पावन सानिध्य में आज कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल परिसर में एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। चौरंगी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर जी में चल रहे अपने अल्प प्रवास के दौरान, आचार्य श्री ससंघ भक्तों की भारी भीड़ के साथ विहार करते हुए विक्टोरिया मेमोरियल पहुँचे।*
*बुधवार दोपहर हुए इस ऐतिहासिक विहार में कोलकाता एवं बृहत्तर कोलकाताके कोने-कोने से आए दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य संघ के दर्शन और इस अनूठे विहार के साक्षी बनने के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।*
*अधिकारियों ने कराई विक्टोरिया मेमोरियल की सैर:*
*श्री दिगंबर जैन मुनिसंघ व्यवस्था समिति,कोलकाता के अध्यक्ष श्री संजय जी काला (इस्पात) एवं कार्याध्यक्ष श्री सुरेश जी सेठी (कानकी) ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्टोरिया मेमोरियल आगमन पर प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आचार्य संघ का आदरपूर्वक स्वागत किया गया। अधिकारियों ने आचार्य श्री और संघ को इस ऐतिहासिक धरोहर की वास्तुकला,इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संघ के सभी सदस्यों और श्रावकों ने बेहद आत्मीयता के साथ इस राष्ट्रीय धरोहर का परिभ्रमण किया।*
*सुरक्षा और व्यवस्था रही चाक-चौबंद:*
*मुनि संघ के सुरक्षा मंत्री श्री सुरेंद्र जी जैन (जैन साहब) के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ रही। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सहयोग और सभी साधर्मी बंधुओं की सक्रिय भागीदारी से यह विहार और ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण अनुशासन के साथ सानंद संपन्न हुई।*








