अर्हम धर्म शिविर का शुभारंभ

टीकमगढ़। समस्त दिगंबर जैन समाज एवं बाजार जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर (बाजार मंदिर) के सामने स्थित संत बसंतिका भवन में 23 जून से अर्हम धर्म शिविर का हुआ शुभारंभ

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया
इस शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता एवं आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक तथा सायं 7:00 बजे से 8:30 बजे तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में अर्हम ध्यान योग के माध्यम से तन-मन को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं संतुलित बनाने का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही मन को प्रसन्न, शांत एवं सकारात्मक बनाए रखने की प्रभावशाली विधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से ऐसे जीवनोपयोगी सूत्र बताए जाएंगे, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में सहज रूप से अपना सकेंगे।

यह शिविर आध्यात्मिकता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास का सुंदर संगम है, जो प्रत्येक व्यक्ति को नई ऊर्जा, नई प्रेरणा एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि प्रदान करेगा।

समस्त समाजजनों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इसका लाभ प्राप्त करें तथा अपने जीवन को स्वस्थ, सुखी और सार्थक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।
यह समस्त कार्यक्रम बहन साक्षी जैन बड़ागांव दिल्ली, सोनम जैन सागर एवं स्थानीय बहनों द्वारा करवाया जा रहा है

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य