महरौनी (ललितपुर)।
तहसील महरौनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस नायब तहसीलदार (न्यायिक) श्रवण कुमार राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग के 4, पुलिस विभाग के 2, पूर्ति विभाग का 1 तथा नगर पंचायत का 1 प्रार्थना पत्र शामिल रहा। अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया।
इस अवसर पर तहसील स्तरीय समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन की प्रतिबद्धता दिखाई दी।









