पल्लेदार यूनियन ने महामाई मंदिर में चढ़ाया विशाल घंटा, निकली भव्य शोभायात्रा

महरौनी,ललितपुर।
पल्लेदार यूनियन मंडी समिति के तत्वावधान में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुरुवार को महामाई मंदिर में विशाल घंटा अर्पित किया गया। इस अवसर पर गल्ला मंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पल्लेदार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा का शुभारंभ गल्ला मंडी परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। बैंड-बाजों, जयकारों और माता के भजनों के बीच निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालु पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा महामाई मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ विशाल घंटे का पूजन किया गया।
इसके पश्चात माता महामाई को घंटा अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में पल्लेदार यूनियन के पदाधिकारी श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिली।
इस मौके पर राघवेन्द्र बघेल,जितेन्द्र,मनु ,हीरा दाऊ ,कल्लू जोशी , जगदीश, लक्ष्मी, नीलेश, दयाराम ,संतोष,राजकुमार,अब्बू,डग्गी, रामकुमार,अशोक,, विनोद, झगड़ू ,छलौना,बृजेश, लक्ष्मी, मुकेश,,धीरज राजा,कालू ,राजेश नेता, नरेंद्र ,लक्खी,राजन ,जत्तू ,देशराज,सचिन ,भजन ,प्रेम खबरी, सूरज आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य