स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

ललितपुर। नेक द्वारा मूल्यांकित संस्थान पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 17 जून 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा योग क्रियाओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी क्रियाओं का अभ्यास किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूफिया द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकता है।
प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वंदना याज्ञिक ने छात्राओं को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी असि.प्रो. साधना नागल के निर्देशन में संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के मुख्य आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर असि० प्रो० प्रकाश खरे, असि० प्रो० प्रीति शुक्ला, एनएसएस द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रो० साधना नागल, असि० प्रो० रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी यादव, राघवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, मुस्ताक खान, श्रीमती गेंदा, मालती राज, नेहा अहिरवार, मुजफ्फर अली, राम सहाय परमानंद रामा बाई एवं सरोज उपस्थित रही।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य