अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का भव्य शुभारंभ, स्वस्थ एवं निरोगी जीवन

ललितपुर। छत्रपति शिवाजी एमएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। प्राचार्य डॉ करुणाकर शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। अखिलेश कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को योगाभ्यास कराया। इस दौरान सूक्ष्म व्यायाम,आसन, प्राणायाम बाह्य अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी ध्यान, करवाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ करुणाकर शर्मा, उमाशंकर चौरसिया, ए.के. श्रीवास्तव , , बलवीर सिंह, रामकुमार, सीमा राजपूत, गौरव राज, रूबी चौरसिया, राधा, ब्रजेश, प्रेमनारायण, आकांक्षा , सुहानी, सीता तनु, दिनेश, सोनम, सुनीता, भारती, करिश्मा आदि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य