आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी 2 महिला सहित 1 युवक गिरफ्तार

जिलाधिकारी ललितपुर तथा पुलिस अधीक्षक ललितपुर की अध्यक्षता में तथा जिला आबकारी अधिकारी ललितपुर के निर्देशन में दिनांक 16.06.2026 को जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा ग्राम- माउमाफ़ी,जनपद-ललितपुर में अवैध मद्य निष्कर्षण के अड्डों को चिह्नित करते हुए छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद करते हुए टीम द्वारा मौके पर जमीन में गढ़े हुए ड्रमों को निकालते हुए लगभग 3000 kg लहन नष्ट किया गया। टीम द्वारा 02 महिला अभियुक्तों रचना कबूतरा एवं भूमि कबूतरा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना-कोतवाली, जनपद ललितपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपर्युक्त संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक सदर,ललितपुर (अन्विता तिवारी)
आबकारी निरीक्षक पाली,
(प्रशांत मित्तल ) मय आबकारी हमराह एवं कोतवाली ललितपुर के पुलिस उपनिरीक्षक श्री रज्जन बाबू के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। उसके बाद ग्राम रजवारा में दबिश देकर 01 अभियुक्त देशराज 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य