 *आगामी मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी से धर्मप्रमुखों, सभ्रान्त नागरिकों व अधिकारियों के साथ की पीस कमेटी की बैठक*

 *कोई भी नई परम्परा शुरु नहीं होगी, 12 फीट से अधिक नहीं होगी ताजिए की ऊॅचाई: डीएम*

 *भ्रामक अफवाह या अराजक तत्वों के प्रति संवेदनशील रहे पुलिस: एसपी*

 *एसडीएम, सीओ सहित सम्बंधित अधिकारियों की टीम बनाकर जुलूस के रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के दिये निर्देश*

 *विद्युत, पेयजल, सुरक्षा, यातायात के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं*

 *आपसी सौहार्द एवं समरसता से त्यौहार मनाने हेतु जनपदवासियों से अपील*

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, धर्म प्रमुखों व सभ्रान्त नागरिकों के साथ में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
*बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि त्यौहारों के दौरान कोई नई परम्परा शुरु नहीं की जाएगी, पूर्व की भांति आयोजन किया जाएगा, उन्होंने मोहर्रम के दृष्टिगत सभी एसडीएम, सीओ, ईओ, विद्युत, जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ताजिया रूट का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि रुट पर लटकती पेड़ों की डालियां, जर्जर विद्युत तार आदि को ठीक करा लिया जाए। डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो।*
*जिलाधिकारी ने कहा कि ताजिए की ऊॅचाई किसी भी स्थिति में 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, इसे सभी ताजिया प्रमुख सुनिश्चित करा लें। ताजिए केवल निर्धारित स्थान करबला पर ही ठण्डे किये जायेंगे, इसके अलावा कहीं दूसरी जगह ताजिया ठण्डे होते पाये जाने पर सम्बंधित को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ईओ/डीपीआरओ को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिए ठण्डे करने के उपरान्त बचे अवशेषों को पूरी तरह डिस्पोजल करा दिया जाए* ।
_पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये कि जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करेगा, लाठी, डण्डा, ज्वलनशील पदार्थ आदि लेकर नहीं चलेगा। जिल प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा, साथ ही निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन की सूचना अपने क्षेत्र के थानों में अवश्य दें। किसी भी प्रकार की अफवाह या संदेहास्पद व्यक्ति/अराजक तत्व के बारे में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।_
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सीओ, डीपीआओ कुॅवर सिंह यादव, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि0 विजय चन्द्रा, डीआईओ डीएस दयाल, धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य