स्टेट मैनेजर पुष्कर बाली ने राघवेंद्र ट्रैक्टर्स की सेल्स एवं सर्विस की सराहना की

महरौनी, ललितपुर।
नगर के नाराहट रोड स्थित राघवेंद्र ट्रैक्टर्स द्वारा एक स्थानीय मैरिज गार्डन में भव्य किसान सम्मान एवं ट्रैक्टर लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैसी ट्रैक्टर्स के नवीन मॉडल डायनाटेक मैसी 254 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को कुल 21 नए मैसी ट्रैक्टरों की डिलीवरी प्रदान करते हुए उनकी चाबियां सौंपी गईं।
समारोह के मुख्य अतिथि टैफे (TAFE) कंपनी के स्टेट मैनेजर पुष्कर बाली ने राघवेंद्र ट्रैक्टर्स की उत्कृष्ट बिक्री एवं सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के विश्वास और सहयोग से ही मैसी ट्रैक्टर्स लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों द्वारा मैसी ट्रैक्टर्स को अपनाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी किसानों को उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध खेती के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को नवीन तकनीक से लैस डायनाटेक मैसी 254 ट्रैक्टर की विशेषताओं एवं उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि यह मॉडल आधुनिक कृषि कार्यों को अधिक सरल, किफायती एवं उत्पादक बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से डीजीएम नीरज नौटियाल, एएम रॉबिन कुमार, एएम सेल्स धर्मेंद्र मिश्रा, एएएम रवि सैनी तथा इंजीनियर रिजवानुद्दीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में क्षेत्र के किसान जगत कुशवाहा (दरोना), बॉबी राजा (खुटगुवां), मूसा खान (करौंदा), भुवनेश्वर उपाध्याय (पठा), अशोक पंडा (पचोंडा) सहित कुल 21 किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए गए। साथ ही राघवेंद्र ट्रैक्टर्स से जुड़े किसानों को सम्मानित भी किया गया।
अंत में राघवेंद्र ट्रैक्टर्स के डीलर राघवेंद्र निरंजन ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक एवं कंपनी प्रतिनिधि शामिल हुए।








