“पति के साथ मारपीट और महिला से अभद्रता का आरोप, पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार”

उत्तराखंड में मजदूरी के दौरान उत्पीड़न का आरोप, घर लौटने पर भी पीछा कर धमकाने की शिकायत

महरौनी (ललितपुर)।
थाना सौंजना क्षेत्र के ग्राम गोना निवासी एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी को शिकायती पत्र देकर अपने साथ अभद्रता, मारपीट और उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता लक्ष्मी पत्नी नन्दकिशोर कुशवाहा के अनुसार वह अपने पति के साथ उत्तराखंड में मजदूरी का कार्य करती थीं। वहां उनके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लगातार छेड़छाड़ और परेशान किए जाने का आरोप है। महिला का कहना है कि करीब चार वर्ष पूर्व गांव की एक महिला ने उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद राजीनामा हो गया था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि राजीनामे के बाद भी आरोपी उन्हें और उनके पति को परेशान करते रहे। महिला के अनुसार उत्तराखंड में मजदूरी के दौरान कई बार छेड़छाड़ की कोशिश की गई। वहीं हाल ही में जब उसका पति घर वापस आया तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और 14 मई 2026 को जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई और महिला के कपड़े फाड़कर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस द्वारा शिकायत की जांच किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य