धानुक बरार समाज के दर्जनों लोगों ने बुन्देलखण्ड विकास सेना की सदस्यता ग्रहण की

रामराज्य की परिकल्पना बुन्देलखण्डवासियों की समग्र खुशहाली एवं विकास के बगैर असम्भव -: टीटू कपूर
ललितपुर । आज बु.वि.सेना के तत्वावधान में धानुक बरार समाज ने बुन्देलखण्ड प्रांत निर्माण के लिए बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में पृथक बुंदेलखंड प्रान्त निर्माण के लिए हुंकार भरते हुए धानुक बरार समाज के दर्जनों लोगों ने बुन्देलखण्ड विकास सेना की सदस्यता ग्रहण की ।
धानुक बरार समाज के लोगों ने बु.वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू का फूल माला पहनाकर किया सम्मान किया ।
इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए धानुक बरार समाज बुन्देलखण्ड विकास सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी ।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना बुन्देलखण्ड वासियों की समग्र खुशहाली और विकास के बगैर असम्भव है।
बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि हमारा संगठन आगे भी ऐसी जनजागरण अभियानों और चौपालों का आयोजन करता रहेगा ।
इस अवसर पर खुशाल बरार, प्रमोद धानुक, सुजीत धानुक,परमाल वर्मा, मनोज कुमार, राजेश मस्ताना, जितेन्द्र सेठ, आशाराम नगेले , सुगन्धी लाल जखौरा, जयराम बिरारी, राजेश पटौरा,बिट्टू लाल, देशराज, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कैलाश, दयाराम जखौरा, राकेश जुगपुरा,जालम प्रसाद, महेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके बुन्देलखण्ड प्रांत निर्माण के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।









