नाराहट/ जनपद ललितपुर के कस्बा नाराहट में थाने के पास बजरी खाली करते समय जल जीवन मिशन की विद्युत् लाईन में टच होने से ट्रक में आग लग गई। जिससे वह धू धू करके जलने लगा। प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे के थाने तिराहे पर एक ट्रक बालू खाली कर रहा था। जिस जगह बालू को खाली किया जा रहा था उसके ऊपर से जल जीवन के लिए विद्युत लाईन गई हुई थी। जैसे ही बालू खाली करने के लिए ट्रक को लिफ्ट द्वारा ऊपर उठाया गया तो ट्रक विद्युत लाईन से टच हो गया और टच होते ही तुरंत ट्रक ने आग पकड़ ली। आग पकड़ता देख लोगो में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आस पास के निवासियों ने अपने घरों की पानी मोटर चला कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।










