जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां,

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र व स्वीकृति पत्र

महरौनी, ललितपुर।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन कल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खंड महरौनी सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके उपरांत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा रोड के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह उर्फ रजऊ राजा ने मंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं शैलेन्द्र सिंह, आशीष पंडा, पियूष शुक्ला, दीपक उर्फ मोना तिवारी, शिवा सिंह तोमर, अजित पाठक, साहब सिंह, नवल राजपूत, यशवंत सिंह, प्रदीप सोनी एवं हरी प्रताप खरे ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल से सतुआ भी खरीदा। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान निर्मला, सिया, प्रार्थना, सिरोनबाई एवं गिलोजी को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की चाबियां प्रदान की गईं। वहीं जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रामदयाल (गढ़ौली कला), आशीष तिवारी (सिलावन) एवं पूरन राजपूत (कोरवास) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग से हृदेश गोस्वामी, जगदीश राय, संतोष गुप्ता एवं सनत कुमार को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्रजेश कुमार, गुड्डी देवी एवं सिरोमणि को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) विजय सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई राजाभैया, लेखाकार देवनारायण पाल, प्रभारी समाज कल्याण आकाश यादव, समस्त ग्राम सचिव, सोशल ऑडिट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धनीराम वर्मा, रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन हृदेश गोस्वामी ने किया तथा अंत में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) विजय सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य