*विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, डेमो चाभी व चेक*

*जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को प्रगति सुधारने के दिये निर्देश*
*बजट के अभाव में नहीं अटकेंगे जनकल्याण से जुड़े विकास कार्य, शासन से जल्द आवंटित होगा बजट: प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी*
*निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बदले जायें ट्रांसफार्मर, विजिलेंस के नाम पर न हो जनता का शोषण*
*सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद को मिला 13वां स्थान, 53 योजनाओं में पाई ‘ए’ रैंकिंग*
ललितपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता अभियान के तहत जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 श्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को जहां एक ओर जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जनकल्याण की योजनओं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिये, तो वहीं विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र, स्मार्ट फोन, चैक, आयुष्मान कार्ड एवं आवासों की डेमो चाभी लाभार्थियों को सौंपकर मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल की उपलब्धियां बतायीं।
*बैठक में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक सहित अन्य अधिकारीगणों ने मा0 जनप्रतिनिधियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बताया कि इस माह सीएम डैशबोर्ड पर जिले को ऑवरऑल रैंकिंग में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है और निर्धारित इंडीकेटर्स पर 53 योजनाओं को ए तथा 8 योजनाओं को बी एवं सी ग्रेड प्राप्त हुआ है। इस पर माननीय प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण सहित सभी योजनाओं में किसी भी दशा में रैंकिंग नीचे नहीं आनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।*
_उन्होंने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार शहर में 24 तथा ग्रामीण इलाकों में 48 घण्टे में खराब ट्रांसफामर बदले जायें या उनकी मरम्मत की जाए। इसके अलावा जनपद में कहीं भी अनावश्यक विजिलेंस के नाम पर आमजनता को परेशान न किया जाए, यदि ऐसी शिकायतें मिलीं तो सम्बंधित के विरुद्ध सख्त कदम उठाये जायेंगे।_
*उन्होंने विकास कार्यक्रमों से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनकल्याणकारी योजनाएं व विकास कार्य जल्द से जल्द धरातल पर दिखने चाहिए, शासन स्तर से बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था एकदम चुस्तदुरुस्त रखी जाए, पीढ़ित को त्वरित न्याय मिलना चाहिए* ।
_कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन, 16 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख 56 हजार का ऋण व ट्रेक्टर ट्राली, 04 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की डेमो चाभी, 05 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 06 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रशस्ति पत्र, 01 महिला लाभार्थी को रिवॉल्विंग फण्ड का डेमो चेक, 01 बीसी सखी को थर्मल प्रिंटर तथा 05 बीसी सखियों को साड़ी का वितरण किया, साथ ही किसान लाभार्थियों को ट्रेक्टर की चाभी देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।_
*बैठक के उपरान्त प्रभारी मंत्री ने मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए केन्द्र केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इस दौरान जिले में हुए विकास कार्यों को एक-एक कर पढ़कर सुनाया, इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी जनकल्याण से जुड़ी योजना बजट के अभाव में नहीं अटकेगी, शासन स्तर से जल्द से जल्द बजट आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी प्रगति सुधारने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे और आगामी माह तक सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति हासिल की जाएगी।*
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोेजन विभाग, उ0प्र0 मनोहर लाल पंथ, मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, मा0 उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल, मा0 एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी एवं अतुल निरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, एडीएम नमामि गंगे संजय मिश्र, सीएमओ डॉ इम्तयाज अहमद, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह, डीसी उद्योग अतहर जमाल, डीआईओ डीएस दयाल, डीपीओ नरेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


t20 world cap 2026
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन बूमेन टीम ने पाकिस्तानी टीम को 64 रनों से हराया दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर लिए 5 विकेट








