यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपजा की मासिक बैठक हुई संपन्न

मड़ावरा ललितपुर : यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपजा तहसील ईकाई मड़ावरा की मासिक बैठक कस्बे के श्री शाला जी मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में और अतिथि जितेंद्र यादव व मंडावरा तहसील अध्यक्ष रामजी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को परिवार की तरह मिलकर एक दूसरे का साथ देना चाहिए एवं खबरों को प्रकाशित करने से पहले खबर का सत्यापन करके ही खबर को प्रकाशित कराना चाहिए जिससे की आपकी छवि धूमिल ना हो । तहसील अध्यक्ष रामजी तिवारी ने कहा कि संगठन भी एक परिवार होता है जहां सभी मिलजुल कर संगठन को आगे ले जाने का कार्य करते हैं। तहसील संरक्षक प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन सदैव सदस्यों के लिए हर समय साथ खड़ा है । बैठक उपरांत जिलाध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को संगठन के नवीन कार्ड वितरण किए गए हैं।

*वरिष्ठ सदस्य सतीश नायक की दादी को दी गई श्रद्धांजलि*

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने संगठन के वरिष्ठ सदस्य सतीश नायक की पूज्य दादी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, जितेंद्र यादव, रामजी तिवारी, प्रकाश सिंह, कृष्णकांत तिवारी, विक्रम सिंह सेंगर, नवल कुशवाहा, विनोद जैन, नीलेश कुशवाहा, प्रवीन जैन, प्रतिपाल सेन आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य