*प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न*

बड़ागांव धसान – श्री 1008 दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र फलहोड़ी बड़ागांव धासन की प्रबंधकार्यकारणी समिति के चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी पवन जैन दरगुवा,संजय जैन डूडा,संतोष जैन नेकोरा,संजय जैन अमरपुर द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार,समिति का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। जिसमे
अध्यक्ष महेन्द्र सिंघई बड़ागांव वाले टीकमगढ़
महामंत्री शाह मुन्ना लाल जैन बड़ागांव
एवं कोषाध्यक्ष वैध सनत कुमार जैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र सिंघई बड़ागांव ने कहा कि यह जीत केवल एक पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का अवसर है। उन्होंने मंदिर परिसर के सुंदरीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताया। नवनिर्वाचित समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं एवं चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एडवोकेट प्रभात सेठ,मुकेश जैन लार,डॉ.कैलाश नुना,प्रकाश सिंघई डूडा,गगनदीप फानेंद्र,प्रमोद कोठिया समलित हुये।








