सांसद अनुराग शर्मा ने महरौनी में किया जनसंवाद, विकास और जनसमस्याओं पर की चर्चा

व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

महरौनी, ललितपुर।
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने शनिवार को महरौनी नगर में व्यापक जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने जनहित के मुद्दों के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
नगर आगमन पर सांसद का भाजपा पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नगर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक वर्गों के लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, जनसुविधाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “विशेष जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत सांसद अनुराग शर्मा ने विभिन्न सामाजिक परिवारों से स्नेहभेंट भी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल सशक्तीकरण, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने जमना प्रसाद साहू, प्रेमनारायण सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भागेश खजुरिया तथा डॉ. शतेंद्र मलैया के आवासों पर पहुंचकर उनसे संवाद किया। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, व्यापारिक हितों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि मनीष, प्रशांत सिंघई, धर्मेंद्र पाठक, अरविंद कौशिक, महेंद्र राजावत, हरीशंकर सोनी, रवि खरे, श्यामविहारी तिवारी, डॉ. राजकुमार पारौल, रामविलास खरे, हरप्रसाद नागल, राजा चौधरी, देवेंद्र सिंह सिकरवार, पंकज सिंघई, उदयभानु सिंह, मंडल महामंत्री पीयूष शुक्ला, पवन जैन पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सांसद ने जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य