*28 जून को जिले के 802 बूथों पर आयोजित होगा पोलियो दिवस, खुले रहेंगे सभी विद्यालय*

*0-5 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित करने का है लक्ष्य*

ललितपुर। जनपद में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो एनआईडी अभियान के सफल संचालन व शत-प्रतिशत बच्चों के आच्छादन हेतु जिलाधिकारी, ललितपुर श्री सत्य प्रकाश के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक विकास भवन में आयोजित की गई।
*बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि बूथ दिवस रविवार को सभी विद्यालय खुले रहेंगे और मिड डे मील भी बनेगा। यदि कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को ब्लाकवार प्रभारी नामित कर उनके द्वारा अभियान पूर्व गतिविधियों का अनुश्रवण, क्षेत्रीय भ्रमण एवं सायंकालीन समीक्षा एवं समस्त वैक्सीनेटरों का प्रशिक्षण कराया जाए, प्रतिदिन सायंकालीन बैठक में कार्यकम की नियमित समीक्षा कर शेष एक्स घरों के आच्छादन हेतु विशेष प्रयास किये जायें। इसके साथ ही अति संवेदनशील समूहों जैसे ईंट भट्टा, घुमन्तु, निर्माण स्थल आदि पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत पोलियो टीकाकरण कराना सुनिश्चित करायें।*
बैठक में बताया गया कि जनपद में 28 जून रविवार को जनपद के 802 पोलियो बूथों पर बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा, 29 जून से 03 जुलाई तक घर-घर गतिविधि तथा 06 जुलाई को बी० टीम एक्टिविटी सम्पादित की जायेगी। अभियान के लिए जनपद में 464 टीमे घर-घर भ्रमण करेंगी, 14 जून को बूथ दिवस पर प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक प्रत्येक बूथ पर 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इसके पश्चात अवशेष रह गए बच्चों को भ्रमण टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बताया गया कि जनपद में 114 हाई रिस्क विलेज चिन्हित किये गए हैं, जहां सघन अभियान चलाकर 05 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जाएगा।
बैठक में परामर्शी चिकित्सक डॉ जे एस बक्शी, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ धीरेन्द्र वैद्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, आरआरटी जेएसआईपीएल सबा परवीन, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य