मोहल्ला सिद्धनपुरा वार्ड नम्बर एक में निर्देश कान्वेंट स्कूल के बगल वाली गली में बड़े ही धूमधाम , गाजे बाजे व भक्ति भाव से अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ मोहल्ला सिद्धनपुरा में धार्मिक आस्था व भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित अटल महाराज जी ने बड़े ही विधी विधान व मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन करवाया पूजन उपरान्त भगवान का आह्वान करते हुये श्रद्धा और भक्ति के साथ अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया वही अखण्ड रामायण पाठ के दौरान पूरा मोहल्ला गुंजायमान हो उठा अखण्ड रामायण पाठ में आये हुये सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सरोबार नजर आये मोहल्ले के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में आकर अखण्ड रामायण पाठ का रसपान कर अपने मंगलमय जीवन को कृतार्थ करें इस अवसर पर बड़े महाराज पंडित रमाकान्त दुबे,अटल महाराज, हेमन्त चतुर्वेदी,किशोर कुमार दुबे, ध्यान सिंह यादव,गिरबल राजा,बबली राजा, सर्वेश राजा, रुबी राजा, आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।








