ललितपुर की एकमात्र सक्रिय जय अंबे रक्तदान समिति वास्तविक हर जरूरतमंद के लिए आगे आकर विगत 17 वर्षों से मदद करती चली आ रही है आज इसी क्रम मे डेढ वर्षीय मासूम बच्चा प्रत्यक्ष पटेरिया पुत्र रोहित पटेरिया को सोमांत विश्वकर्मा ने रक्तदान कर पुनः जीवनदान दिया और वही अंकित करोसिया ने नवमी बार तथा बंटी रिछारिया ने जरूरतमंदों को रक्तदान किया समिति ने तीनों रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है तो वहीं जरूरतमंदों की परिजनों ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर कन्हैयालाल रजक बलराम राज सुजीत नहरिया आदि रहे।









