अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए आबकारी टीम ने की छापेमारी 3 गिरफ्तार

ज़िलाधिकारी ललितपुर का निर्देशन में आज दिनांक 07.06.2026 को जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम- मसौरा कलां में मेहरौनी रोड पर स्थित , ढाबा होटल हवेली, राजघराना ढाबा, पटेल ढाबा, एवं नेहरू नगर में परचून एवं किराना की दुकानों / डब्बे आदि पर अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से कुल 18.4 लीटर अवैध शराब( 8.4 लीटर देशी शराब व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद करते हुए टीम द्वारा 03 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना-कोतवाली, जनपद ललितपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपर्युक्त संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक सदर,ललितपुर (अन्विता तिवारी) एवं
आबकारी निरीक्षक मडावरा, (प्रशांत कुमार) मय आबकारी हमराह उपस्थित रहे। साथ ही टीम द्वारा मसोरा बैरियर, ललितपुर पर टैंकर ,ट्रक आदि आदि वाहनों की चेकिंग की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य