झांसी : फिट इंडिया आंदोलन के अंतर्गत स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 7 जून 2026 को वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी (JHSW) द्वारा “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तवा (CWM) महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इससे पूर्व अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रातः 8:00 बजे कार्यशाला मुख्य द्वार पर एकत्र होकर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर CWM महोदय ने फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में खेल अधिकारी समर्थ अग्रवाल, खेल सचिव संजीव परिहार तथा कोषाध्यक्ष एडवर्ड किंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ तथा प्रतिभागियों को फिट इंडिया आंदोलन के उद्देश्यों से जोड़ने में विशेष योगदान मिला।
साइकिल रैली कार्यशाला मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर एसटीसी (STC) तक आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ रैली में भाग लिया तथा “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (आर) श्री अमित कुमार तिवारी, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (M&P) श्री कौशल किशोर, श्री रामकुमार परिहार, नवीन कुमार, श्री अतुल अग्रवाल, श्री स्वर्ण सिंह ठाकुर, श्री श्रीगोपाल, श्री संतोष वर्मा, अमित थापक, शेलेन्द्र सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, गौरव बमोते, अतुल सिंह, इमरान, योगेंद्र कुमार, दीपक यादव, अभिषेक यादव, सहित अनेक कर्मचारियों ने सहभागिता की। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा एवं उत्साह को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, शॉप इंचार्जों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने फिट इंडिया आंदोलन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
अंत में उत्पादन इंजीनियर एवं खेल अधिकारी श्री समर्थ अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत एवं फिट भारत के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक हुआ।
संजीव परिहार
खेल सचिव/ वैगन मरम्मत
कारखाना, झांसी








