थाना जाखलौन पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो० मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2026 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बी०एन०एस० में वांछित अभियुक्तगण 1. कलामुद्दीन पुत्र कन्छेदी उम्र करीब 41 वर्ष, 02. गफूर पुत्र कन्छेदी उम्र करीब 46 वर्ष, 03. वाहिद पुत्र कन्छेदी उम्र करीब 40 वर्ष, व 04.कन्छेदी पुत्र शमशेर खां उम्र करीब 70 वर्ष नि०गण ग्राम नयागांव थाना जाखलौन जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा द्वारा थाना जाखलौन पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, कि अभियुक्तगण द्वारा उसके पिता धनीराम की हत्या कर, उसके शव को बांध में फेक दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जाखलौन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी, सदर के नेतृत्व में 06 पुलिस टीमों को लगाया गया था। गठित टीमों द्वारा धरातलीय सूचना व सर्विलांस (मैनुअली/टैक्नीकली) के आधार पर अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूंछने पर बताया कि साहब हमारा व मृतक धनीराम के परिवार के साथ पुराना

जमीनी विवाद था, इसी जमीन पर एक आम का पेड़ लगा हुआ है, जिसमें इस साल आम के फल ज्यादा लगे हुए थे, जिन्हे तोड़ने को लेकर कुछ दिन पूर्व हम लोगो का धनीराम से वाद-विवाद हो गया था। हम लोगो के बीच पहले भी विवाद होता रहता था 1 हमारे खेतो के पास ही बांध है, जिसमें डूबने से लोगो की मृत्यु पहले भी हुई थी। इसलिये हम लोगो ने धनीराम की हत्या करने का आपराधिक षड्यंत्र रचा और सोचा की धनीराम की हत्या बांध में डूबाकर कर देते है, जिससे सभी लोगो को ऐसा प्रतीत होगा कि धनीराम की पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी है और हम लोगो के ऊपर कोई शक नहीं करेगा। फिर हम लोगो ने अपनी योजना के अनुरूप आपराधिक षड्यंत्र रचकर धनीराम को उसी बांध में डुबाकर उसकी हत्या कर दी थी। साहब हम लोगो को यह पहले से पता था की धनीराम को कम दिखाई और कम सुनाई पड़ता है इसके बांध में डूबने से मरने के कारण लोग इसको दुर्घटना मान लेंगे और हम लोग बच जाएँगे। लेकिन आप लोगो के द्वारा हमारे रचे गये, आपराधिक षड्यंत्र का भंडाफोड़ करके, हम लोगो को गिरफ्तार कर लिया है, साहब हम लोगो से गलती हो गयी हमें मांफ कर दीजिये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

01. कलामुद्दीन पुत्र कन्छेदी उम्र करीब 41 वर्ष

02. गफूर पुत्र कन्छेदी उम्र करीब 46 वर्ष

03. वाहिद पुत्र कन्छेदी उम्र करीब 40 वर्ष

04.कन्छेदी पुत्र शमशेर खां उम्र करीब 70 वर्ष नि०गण ग्राम नयागांव थाना जाखलौन जनपद ललितपुर

गिरफ्तारी का दिनांक- 06.06.2026

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, थाना जाखलौन जनपद ललितपुर मय टीम ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य