झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ई.एम.एस -1 कारखाना कार्यालय में आज जे.ई . एल.डी.सी.ई. परीक्षा पास किए हुए कर्मचारी साथियों का स्वागत सम्मान का आयोजन शाखा अध्यक्ष कॉ रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता एवं एवं शाखा सचिव कॉ.राजा भैया जी की नेतृत्व संपन्न हुआ।
शाखा के पूर्व अध्यक्ष कॉ.आशीष नायक जी ने पदोन्नति हुए सभी साथियों का स्वागत किया साथ उनके उज्जल भविष्य की कामना की।
शाखा मंत्री राजा भैया जी ने सभी को सुपरवाइजर की ट्रेनिंग के उपरांत क्या-क्या कार्य क्या-क्या नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है उसको बारीकी से समझाने का कार्य किया।
केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंहजी ने सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह,शाखा सचिव कॉ राजा भइया शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा, युसूफ खान,शाखा के पूर्व अध्यक्ष कॉ.आशीष नायक, यूथ विंग सचिव बृजभूषण शाक्य, संतोष कुमार वर्मा,मदन,पवन राय, निर्भय सिंह यादव,नरेंद्र कुमार मीना, मनोज साहू, आनंद, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक रायकवार सहित सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार ने सभी का आभार प्रकट किया।
भवदीय
कॉ. राजा भइया
शाखा सचिव
ई.एम.एस.-1 कारखाना, झाँसी








